फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manjha stuck in the neck... bike rider applied brakes, wife and daughter also injured

Lucknow News: गर्दन में फंसा मांझा...बाइक चालक ने लगाई ब्रेक, पत्नी व बेटी भी जख्मी

Sun, 15 Feb 2026 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Manjha stuck in the neck... bike rider applied brakes, wife and daughter also injured
जख्मी युवक।
लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल बंद नहीं हो रहा। नतीजतन हादसे बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर हुसैनगंज फ्लाईओवर पर एक बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन

मांझा गर्दन में फंसते ही युवक ने घबराहट में अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक के साथ उसकी पत्नी और मासूम बच्ची भी चोटिल हो गई। हुसैनगंज स्थित शेर वाली कोठी के पास रहने वाले मोहम्मद मुशर्रफ शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह हुसैनगंज फ्लाईओवर पर चढ़े, हवा में झूलता हुआ मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। मुशर्रफ ने बताया कि मांझा काफी धारदार था, जिससे बचने के प्रयास में उन्होंने तेजी से ब्रेक मारा। अचानक गाड़ी रुकने से तीनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

गनीमत रही कि मांझे से गर्दन ज्यादा गहरा नहीं कटा। हालांकि, गर्दन पर जख्म और शरीर के अन्य हिस्सों में रगड़ आने के कारण मुशर्रफ जख्मी हो गए। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए घायल परिवार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाईओवर पर मांझे की गंभीरता साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हुसैनगंज थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हालांकि, घटनास्थल उनके थानाक्षेत्र की सीमा से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed