फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manish Gupta murder case: Akhilesh said, the government made the officers accused of the Gorakhpur incident absconded

मनीष गुप्ता हत्याकांड : अखिलेश बोले, गोरखपुर घटना के आरोपी अधिकारियों को सरकार ने कराया फरार

Fri, 01 Oct 2021 04:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Oct 2021 04:33 PM IST
सार

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात की ।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case: Akhilesh said, the government made the officers accused of the Gorakhpur incident absconded
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि गोरखपुर में हुई व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी अधिकारियों को सरकार ने ही फरार कराया है। अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो चुका है कि व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात की । इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस पुलिस पर आम लोगों को भरोसा रहता है आज वही पुलिस लोगों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां लोगों के घरों पर बुलडोजर चला रही है तो क्या इस घटना को अंजाम देने वाले अधिकारियों के घर पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए उन अधिकारियों को फरार कघ्रकर छुपाया जा रहा है क्योंकि चुनाव जीतने में भाजपा ने उन्हीं अधिकारियों की मदद ली।
विज्ञापन


कहा कि संविधान को बचाने के लिए यह आवश्यक है भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए। समाजवादी पार्टी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है और पूरे प्रदेश में आम जनता भी यह जान चुकी है। वर्ष 2022 में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed