{"_id":"697b33648d3b26d9d7028f9a","slug":"manikarnika-case-mp-sanjay-singh-responds-to-varanasi-police-notice-says-everything-is-real-remaining-sil-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका मामला: वाराणसी पुलिस की नोटिस का सांसद संजय सिंह ने दिया जवाब, बोले-सब कुछ वास्तविक...चुप रहना पाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्णिका मामला: वाराणसी पुलिस की नोटिस का सांसद संजय सिंह ने दिया जवाब, बोले-सब कुछ वास्तविक...चुप रहना पाप
Thu, 29 Jan 2026 03:46 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:46 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मणिकर्णिका घाट मामले में वाराणसी पुलिस नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा साझा किए गए वीडियो और तथ्य वास्तविक हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिकर्णिका घाट, वाराणसी स्थित प्राचीन धरोहरों, शिवलिंग और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपना जवाब दिया है। सांसद ने वाराणसी पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में कहा है कि उन्होंने अपने एक्स हैंडल से जो वीडियो और तथ्य साझा किए, वे वास्तविक, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और प्रत्यक्ष साक्ष्यों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह ने बयान जारी कर बताया कि मणिकर्णिका घाट स्थित मणी (चबूतरा), उस पर उकेरी गई कलाकृतियां, प्राण-प्रतिष्ठित शिवलिंग और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़ा गया, जिसने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि काशी में हर ईंट और हर घाट का पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन
जिस मणिकर्णिका घाट को मोक्ष की भूमि माना जाता है, वहां स्थापित शिवलिंग और विरासत स्वरूप संरक्षित की जाने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़ना किसी भी सूरत में विकास नहीं हो सकता। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार के खिलाफ विद्रोह भड़काने के लिए नहीं, बल्कि सनातन आस्था पर हो रहे कुठाराघात के खिलाफ आवाज़ उठाई है।
विज्ञापन
वहीं जिन लोगों ने मणिकर्णिका घाट पर यह बर्बरता की, उनके खिलाफ न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई। जबकि सच्चाई उजागर करने वाले पर मुकदमा थोप दिया गया। आप ने मांग की कि मणिकर्णिका घाट पर हुई तोड़फोड़ की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो। साथ ही सनातन आस्था से जुड़ी सभी क्षतिग्रस्त संरचनाओं का पुनर्निर्माण कराया जाए। संजय सिंह पर दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल रद्द किया जाए।