{"_id":"5af94e004f1c1bdf408b5400","slug":"mango-harvest-and-farmers-suffers-damage-after-thunderstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीका हो सकता है आम का स्वाद, तूफान में 40 फीसदी फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीका हो सकता है आम का स्वाद, तूफान में 40 फीसदी फसल बर्बाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 May 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
बर्बाद हुए आम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को इस सीजन में आम का स्वाद कुछ फीका लग सकता है। मौसम की मार ने आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। किसानों और आम के व्यापारियों का कहना है पिछले दो तूफानों में आम की करीब 40 फीसदी फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
ये तूफान ऐसे समय में आए हैं जब आम बाजार में दस्तक देने के लिए लगभग तैयार हैं। जाहिर है इस नुकसान का बोझ आम के दीवानों पर भी पड़ेगा। इस बार उन्हें आम का स्वाद चखने के लिए सामान्य से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
राजधानी के मलिहाबाद का आम देश ही नहीं दुनिया भर में मशहूर है। रविवार शाम आंधी के साथ गिरे ओलों के कारण भारी मात्रा में आम पेड़ों से गिर गए हैं। यहां के किसानों की आय का यह मुख्य जरिया है। इसके लिए यहां के किसान साल भर कड़ी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन
ओलों की चोट से खराब हुए आम को किसान अब सिर्फ अचार बनाने के काम में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए यहां के किसान सरकार से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं।
बाग मालिक और ठेकेदार इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, कृषि विभाग नुकसान का आंकलन करने में जुट गया है।