{"_id":"60ca5d5e8ebc3e341779c979","slug":"mango-growers-upset-due-to-orders-of-administration-lko-city-news-lko582785432","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम और कोरोना से परेशान मलिहाबाद में आम कारोबारियों को मिला तुगलकी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम और कोरोना से परेशान मलिहाबाद में आम कारोबारियों को मिला तुगलकी फरमान
विज्ञापन
मलिहाबाद में कोरोना और मौसम की मार से जूझ रहे आम उत्पादकों व कारोबारियों के लिए अब प्रशासन का तुगलकी फरमान नई मुसीबत लेकर आया है।
आरोप है कि बुधवार को एडीएम टीजी और मंडी सचिव भारी पुलिस बल के साथ अचानक से लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वर्षों पुरानी अस्थायी आम मंडी हटाने पहुंच गए।
आते ही फरमान सुनाया कि जल्द से जल्द मंडी हटा दो वरना प्रशासन अपने तरीके से हटा देगा। वहीं, प्रशासन का कहना है कि ऐसा कोई फरमान नहीं दिया गया है।
बल्कि आम उत्पादकों की सहमति के बाद शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। कारोबारियों का तर्क था कि अब आम का सीजन बमुश्किल 15 से 20 दिन का बचा है। अब मंडी यहां से हटाएंगे तो बर्बाद हो जाएंगे।
मलिहाबाद फलमंडी समिति के अध्यक्ष नसीम बेग ने बताया कि दशहरी आम का नौरोज शुरू होने वाला है।
इसके शुरू होते ही दशहरी की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है और चौसा व सफेदा की भी टूट शुरू हो जाती है। ऐसे में मंडी को दूसरी जगह शिप्ट करने नुकसान होगा।
जबकि मौसम अलग तेवर दिखा रहा है और कोरोना की वजह से बाहरी व्यापारी आ नहीं रहा है। आम कारोबारी सरोज यादव ने बताया कि प्रशासन अधूरी मंडी में शिफ्ट करने का दबाव बना रहा है।
वहां न तो टीनशेड है और न ही बिजली की व्यवस्था। ऐसे में वहां आम जल जाएगा। हम लोगों की आढ़तें खुद की जमीनों पर बनी है। हम वहां नहीं जाएंगे। प्रशासन जबरदस्ती न करे।
विज्ञापन
हालांकि, इस संबंध में मंडी सचिव संजय कुमार सिंह का कहना है कि कोई तुगलकी फरमान लेकर नहीं गए थे। मलिहाबाद चौराहे पर रोज रात को जाम लगने की शिकायत लोगों ने की थी।
इसलिए आढ़तियों से कहा गया है कि अब वह धीरे-धीरे सरावा नजर नगर स्थित आम मंडी में शिफ्ट हो जाएं। किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है।
शिफ्टिंग के लिए बनी आम व्यापारियों से सहमति
मंडी समिति के सभापति एडीएम ट्रांस गोमती विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि एडीसीपी साउथ व मंडी सचिव के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। थोक व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें लोडिंग व अनलोडिंग संबंधी गतिविधि को नवीन मंडी स्थल मलिहाबाद में करने को कहा गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस, व्यापारिक संगठनों व स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त पूर्णेंदू सिंह, मंडी सचिव संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद, मलिहाबाद फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीम बेग, मैसर्स लाडले फ्रूट कंपनी के तालिब लाडले व मैसर्स यादव फ्रूट कंपनी के सरोज यादव उपस्थित रहे।