{"_id":"685dae59ee9ba22bb104acc6","slug":"mango-festival-will-be-held-in-lucknow-from-4th-to-6th-july-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1267847-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार से छह जुलाई तक लखनऊ में चलेगा आम महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार से छह जुलाई तक लखनऊ में चलेगा आम महोत्सव
विज्ञापन
चार से छह जुलाई तक लखनऊ में चलेगा आम महोत्सव
लखनऊ। प्रदेश में चार से छह जुलाई तक लखनऊ में प्रदेश आम महोत्सव चलेगा। इसमें देश- विदेश के आम उत्पादक व निर्यातक हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह जानकारी उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में लगने वाले महोत्सव का शुभारंभ चार जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पांच जुलाई को तकनीकी सत्र एवं कार्यशालाएं होंगी, जबकि छह जुलाई को समापन समारोह होगा। महोत्सव में 600 से अधिक आम की किस्में, आम पकवान प्रतियोगिता, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण व कार्यशालाएं तथा सांस्कृतिक संध्या के रूप में कवि कुमार विश्वास का विशेष कार्यक्रम शामिल रहेगा। मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों के बागवान, निर्यातक व विभागीय प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उद्यान मंत्री ने कहा कि आम और आलू दोनों उत्तर प्रदेश की पहचान हैं।
आलू केंद्र के लिए मिला 111 करोड़
उद्यान मंत्री ने बताया कि आगरा के सींगना में राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, लीमा (पेरू) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी देते हुए 111 करोड़ की स्वीकृति भी दे दी है। यह केंद्र आलू व शकरकंद की उन्नत, पोषणसमृद्ध और जलवायु अनुकूल किस्मों के विकास, कटाई के बाद प्रबंधन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, विपणन, और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण आयामों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सहायक होगा। प्रदेश में लगभग 2300 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। आगरा और आसपास के क्षेत्रों में ही 1000 से अधिक कोल्ड स्टोरेज स्थित हैं।