{"_id":"6568f0437b380725bb0fe0cc","slug":"mandi-parishad-employee-found-dead-in-room-suspicion-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1012-512493-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में मृत मिला मंडी परिषद कर्मचारी, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में मृत मिला मंडी परिषद कर्मचारी, हत्या की आशंका
Fri, 01 Dec 2023 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित मंडी परिषद काॅलोनी में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में पड़ा मिला। मुंह व नाक से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पीजीआई के वृंदावन सेक्टर पांच निवासी पवन कुमार (30) विभूतिखंड स्थित मंडी परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह मंडी परिषद कॉलोनी में ही आवंटित मकान में रहते थे। बुधवार रात पड़ोसियों को उनके कमरे से बदबू का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पवन के कमरे का दरवाजा चिपका था। पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो कमरे में फर्श पर पवन का शव पड़ा मिला। शव दो से तीन दिन पुराना होने की वजह से सड़ने लगा था। पवन के नाक व मुंह से खून निकला था और कपड़े पर भी खून के धब्बे थे।
खबर पाकर पवन के परिजन मौके पर पहुंच गए। पवन की शादी बीते मार्च माह में अयोध्या की रहने वाली करिश्मा से हुई थी। पुलिस का कहना है कि पवन शराब पीने के आदी थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। 25 नवंबर को करिश्मा नाराज होकर मायके चली गई थीं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।