{"_id":"6437a2588edbb3b4470512e4","slug":"management-students-will-read-the-vedic-path-in-aktu-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AKTU: प्रबंधन के छात्र पढ़ेंगे आध्यात्मिकता और वैदिक ज्ञान का पाठ, किया जा रहा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AKTU: प्रबंधन के छात्र पढ़ेंगे आध्यात्मिकता और वैदिक ज्ञान का पाठ, किया जा रहा बदलाव
Thu, 13 Apr 2023 12:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:04 PM IST
सार
एकेटीयू के पाठ्यक्रम में नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव किया जा रहा है। अब प्रबंधन के छात्र आध्यात्मिकता और वैदिक ज्ञान का पाठ भी पढ़ेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्रबंधन शास्त्र के पाठ्यक्रम में अब विद्यार्थी आध्यात्म और वैदिक ज्ञान का पाठ भी पढ़ सकेंगे। इसके लिए पाठ्यक्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बदलाव किया जा रहा है। विवि में बुधवार को इससे संबंधित समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में मल्टीएग्जिट प्रणाली लागू करने पर भी सहमति बनी। बैठक में समिति ने एमबीए के नए पाठ्यक्रम के प्रस्ताव को रखा। जिसके तहत छात्र अब एमबीए प्रथम वर्ष करने के बाद यदि नौकरी में जाना चाहते हैं तो उन्हें पीजीडीबीए की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली का बिल देगा 'झटका': 100 यूनिट वाले उपभोक्ताओं की दर में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, अन्य श्रेणी का ये हाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर कठोरतम कार्रवाई के दिए निर्देश
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के सुझाव पर आध्यात्मिकता और वैदिक विजडम तथा मैनेजमेंट एंड डिजाइन थिंकिंग को भी पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करने की सहमति बनी। बैठक में प्रो. मोनिका सिंघानिया, प्रो. एमके झा, प्रो. संगीता साहू समेत कई शामिल हुए।