फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who was burned alive in gonda, died

गोंडा: जलाए गए युवक की मौत, गांव में तनाव, पिता की मौत से अनजान नन्ही परी

Mon, 20 May 2019 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 May 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
man who was burned alive in gonda, died
जलाए गए युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
गोंडा में पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए मुगलजोत गांव के विष्णु गोस्वामी (20) ने रविवार दोपहर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना गोंडा पहुंची तो खोरहंसा बाजार में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


यहां खोरहंसा और जमुनियाबाग बाजार में दुकानों के शटर गिर गए। विष्णु की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तनाव को देखते हुए एहतियातन खोरहंसा इलाके में कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


मगर खोरहंसा, चिस्तीपुर समेत कई स्थानों पर पुलिस पीकेट कर रही है। बता दें कि कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत गांव के रहने वाले राम गिरी का बेटा विष्णु गोस्वामी (20) को 14 मई की रात अपने पिता को बुलाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चिस्तीपुर के पास अपने पिता से बात कर रहा था। इसी बीच विष्णु की अपने पिता से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान वहा खड़े एक टैंकर चालक समेत दो युवकों ने उसे रोका तो विष्णु की उनसे कहासुनी हो गई। इसी बात पर टैंकर चालक और उसके साथियों ने विष्णु पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था।

पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

man who was burned alive in gonda, died
युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला

उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां तीन दिनों बाद सदर विधायक प्रतीक भूषण ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मगर विष्णु की रविवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।

विष्णु की मौत की खबर गोंडा पहुंची तो यहां माहौल गर्म हो गया। प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली। पुलिस ने खोरहंसा कस्बे समेत शहर में रूट मार्च किया। इसके बाद एहतियातन खोरहंसा, जमुनियाबाग, मुगलजोत कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। खोरहंसा कस्बे समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस पिकेट कर रही है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि ऐहतियान पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। 

कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत के रहने वाले राम गिरि के बेटे विष्णु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विष्णु की पत्नी जुबरा देवी, छोटा भाई महेश गोस्वामी का रो-रोकर हाल बेहाल है। विष्णु की छह माह की बेटी परी को तो यह भी नहीं पता उसके पिता की मौत हो चुकी है। रिश्तेदार, संबंधी और गांव के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed