फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who threatens for five murder arrested by police.

'15 दिन में पांच हत्याएं करूंगा, रोक सको तो रोक लो', पुलिस को दी धमकी, गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 11:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 18 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
man who threatens for five murder arrested by police.

एक व्यक्ति ने रविवार रात 11:55 बजे वीमेन पावर लाइन-1090 पर कॉल की। बोला कि 15 दिन में पांच हत्या करूंगा। रोक सको तो रोक लो। अलीगंज पुलिस ने सोमवार सुबह कॉल डिटेल खंगाला और दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान एक ठेकेदार के रूप में हुई। उस पर छेड़खानी, जानमाल की धमकी व गुंडा एक्ट के मुकदमे पहले से दर्ज थे।

विज्ञापन


अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, वीमेन पावर लाइन से रात 12:01 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कॉल करके धमकी दी है। उसने कहा कि मैं शैलेंद्र बहादुर सिंह अलीगंज से बोल रहा हूं, 15 दिन में पांच लोगों की हत्या करूंगा। बचा सको तो बचा लो।
विज्ञापन


इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति का मोबाइल बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने कपूरथला चौकी प्रभारी राजेश कुमार और उपनिरीक्षक विजय कुमार की टीम गठित करके तलाश शुरू कराई। संबंधित नेटवर्क कंपनी से सोमवार सुबह कॉल डिटेल हासिल करके छानबीन की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से इन बातों का हुआ खुलासा

पता चला कि विकासनगर इलाके के ठेकेदार शैलेंद्र बहादुर सिंह ने धमकी दी थी। वह अयोध्या के रुदौली थाने के गांव फिरोजपुर का मूलनिवासी है। पुलिस टीम ने उसके घर के पास घेराबंदी करके दोपहर 3:05 बजे बाइक समेत पकड़ लिया। उसके कब्जे से धमकी में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ।

खुलासा हुआ कि शैलेंद्र बहादुर पर वर्ष 2013 में अलीगंज थाने में गालीगलौज व जानमाल की धमकी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2014 में छेड़खानी, फोन पर धमकी व आईटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई। गुंडागर्दी की शिकायतों के चलते उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed