{"_id":"5bfb9ff7bdec2241ab338a63","slug":"man-who-spread-rumour-of-terroist-attack-on-ayodhya-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में साधु के वेश में आतंकी हमला करने की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में साधु के वेश में आतंकी हमला करने की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने अयोध्या में साधु के वेश में आकर आतंकी हमले करने की अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने आतंकियों के साधु के वेश में होने और अयोध्या में धर्मसभा में हमले करने की अफवाह फैलाई थी। जिस पर प्रशासन के कान खड़े हो गए थे।
गौरतलब है कि रविवार को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से धर्मसभा का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया ।
धर्मसभा के लिए पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।