{"_id":"69cc33dce099defc240a8bf5","slug":"man-was-smuggling-marijuana-from-odisha-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1670026-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उड़ीसा से तस्करी कर ला रहा था गांजा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उड़ीसा से तस्करी कर ला रहा था गांजा, गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने उड़ीसा से गांजे की तस्करी कर लखनऊ पहुंचे ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद दो सौ किलो गांजे की कीमत 52 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिहार के नालंदा निवासी अजीत कुमार से पूछताछ चल रही है।
एसटीएफ में एएसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक इंटेलीजेंस की सूचना पर सोमवार देर रात आरोपी अजीत कुमार को एचसीएल के पास सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया। उसके ट्रक की तलाशी ली गई तो गुप्त कैविटी में 200 किलो गांजा मिला। आरोपी ने बताया कि वह गांजे को एचसीएल के पास सुनसान जगह पर अन्य तस्करों को सौंपने वाला था। ट्रक के मालिक झारखंड के टीपू व तपन ने उड़ीसा में गांजा लोड करवाया था। अजीत ने बताया कि इसके पहले भी वह उड़ीसा से मादक पदार्थ लाकर बेच चुका है। वह टीपू और तपन के बताए स्थान पर माल लेकर पहुंचता था। इसके बाद दोनों उसे लोकेशन भेजकर बताते थे कि माल की डिलीवरी कहां करनी है।
ट्रक के भीतर बनाई गुप्त कैविटी में पांच क्विंटल तक गांजा छिपाया जा सकता है। आरोपी ने बताया कि वह इस गिरोह के लिए चार बार गांजे की खेप ला चुका है। उसे एक चक्कर के 40 से 50 हजार रुपये मिलते थे। एसटीएफ ट्रक मालिकों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।