{"_id":"5fa7c3948ebc3e9be83ae9f8","slug":"man-wanted-in-salt-scam-arrested-on-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग के नाम पर ठगी में वांछित मोंटी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन विभाग के नाम पर ठगी में वांछित मोंटी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Sun, 08 Nov 2020 03:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
यूपी एसटीएफ ने पशुपालन विभाग के नाम पर ठगी में वांछित और नमक घोटाले के मुख्य आरोपी सुनील गुर्जर उर्फ मोंटी को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि सुनील गुर्जर पशुपालन विभाग के नाम पर ठगी के मुख्य आरोपी आशीष राय का सहयोगी है। जिस तरह आशीष ने एसके मित्तल बनकर पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर ठगी की थी, उसी तरह नमक की सप्लाई का काम दिलाने के लिए गुजरात के दो व्यवसायियों को भी इस गिरोह ने ठगा था। नमक घोटाले में मुख्य किरदार सुनील गुर्जर ने निभाया था।
विज्ञापन
इस मामले में विभूति खंड थाने में गत अगस्त में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मोंटी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उसे पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी कराया गया था। आईजी ने बताया कि सुनील गुर्जर दुबई भागने की फिराक में था, उसे शनिवार शाम जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से जयपुर का ही रहने वाला है।
विज्ञापन