फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man tried to sexual assault with a nurse in KGMU

केजीएमयू में नर्स से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी निलंबित

Sat, 18 Apr 2020 06:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Apr 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
man tried to sexual assault with a nurse in KGMU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
केजीएमयू ट्रामा सेंटर में तैनात नर्स से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कुलसचिव ने आरोपी को निलंबित कर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से अटैच कर दिया है। मामले की जांच फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष और विशाखा कमेटी अध्यक्ष प्रो. सुनीता तिवारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के जनरल सर्जरी विभाग के तहत आरएसओ वार्ड है। यहां संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स का आरोप है कि वह 27 मार्च को ड्यूटी पर आई और नर्सिंग स्टेशन पर मरीजों से जुड़ा काम निपटा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान वार्ड इंचार्ज ने उसे पकड़  लिया और जबरन खींचने लगा। खुद को किसी तरह छुड़ाकर वह भाग निकली। उसने वार्ड इंचार्ज की हरकतें मोबाइल में कैद करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि जब वह मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीन लिया। किसी से शिकायत करने पर नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी।

पीड़िता ने पांच अप्रैल को कुलसचिव से शिकायत की। कुलसचिव ने आरोपी को निलंबित कर मामले की जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed