{"_id":"58539d3e4f1c1b896064b2fd","slug":"man-tried-to-rape-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे चाचा ने की रेप की कोशिश, विरोध किया तो मारे चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदे चाचा ने की रेप की कोशिश, विरोध किया तो मारे चाकू
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Dec 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
दिल्ली के निर्भया कांड की बरसी से एक दिन पहले राजधानी में युवती से ऐसी हैवानियत की गई कि देखने वालों के होश उड़ गए। तालकटोरा निवासी 23 वर्षीय युवती को उसके मुंहबोले चाचा जंग बहादुर यादव ने गेहूं साफ कराने के बहाने घर बुलाया और रेप की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो दरिंदे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन
बचने की कोशिश में युवती उससे भिड़ गई। इस पर दरिंदा जंग बहादुर भाग निकला। लहूलुहान युवती घर से बाहर निकली और मदद के लिए गुहार लगाई। उसकी हालत देख मुहल्लेवाले सहम गए। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सियाराम का कहना है कि युवती ने जंग बहादुर पर रेप और हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में देर रात तक पुलिस की टीमें दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन
युवती मूलरूप से हरदोई की है और हजरतगंज की एक बेकरी शॉप में काम करती है। करीब 20 साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। यहां वह अपनी मां संग किराये के मकान में रहती है। घर के पास ही उसका मुंहबोला चाचा हरदोई निवासी जंग बहादुर यादव रहता है।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जंग बहादुर ने युवती को फोन कर घर बुलाया। उसने कहा कि गेहूं की सफाई और पासबुक अपडेट करानी है। युवती घर आ गई तो चाचा ने दरवाजा बंद करके उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर जंग बहादुर हैवान बन गया और युवती पर टूट पड़ा। इस पर बहादुर युवती उससे भिड़ गई।
Trending Videos
चाकू के वार से कट गईं अंगुलियां
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच जंग बहादुर ने पास ही रखा चाकू उठाकर वार कर दिया। युवती ने चाकू दायें हाथ से पकड़ लिया, जिससे उसकी अंगुलियां कट गईं। छीना-झपटी में युवती के पेट, गर्दन और हाथ-पैरों सहित अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वह चीखने लगी तो जंग बहादुर भाग गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जंग बहादुर बिजली का काम करता है। करीब छह महीने पहले घर का पंखा खराब होने पर युवती ने अपने परिचित ज्ञानी सिंह को बताया था। ज्ञानी सिंह ने ही जंग बहादुर को उसके घर भेजा।
यहां पता चला कि युवती हरदोई की है तो जंग बहादुर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और अक्सर बातचीत करने लगा। युवती का कहना है कि गांव का होने के नाते वह जंग बहादुर को चाचा कहती थी।
जंग बहादुर की हरकतों के चलते तीन महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि जंग बहादुर नशे का लती है। इससे पहले भी कई बार उसने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की हैं। तीन महीने से वह घर पर अकेला रह रहा था।