फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man threatened lady for Obscene video in gonda

गोंडा: किशोरी के साथ दुष्कर्म का बनाया वीडियो व फोटो, दी ये धमकी

Fri, 26 Apr 2019 04:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 26 Apr 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
man threatened lady for Obscene video in gonda
डेमो
गोंडा के थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटा बना ली। किशोरी को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने मामले में थाना वजीरगंज में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के चाचा ने थाना वजीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि थाना क्षेत्र के परसहवा गांव के रहने वाले अमर पांडेय ने 23 अप्रैल की दोपहर उसकी भतीजी को फोन करके बालेश्वरगंज बाजार बुलाया और अपहृत करके बाइक से अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के दौरान उसकी भतीजी का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद 24 अप्रैल की दोपहर बालेश्वरगंज बाजार के पास छोड़ उसकी भतीजी को छोड़ते हुए धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो और फोटो वायरल करके उसे जान से मार देगा।  किशोरी के चाचा ने थाना वजीरगंज में अमर पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed