फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man shoots his wife and self in Vajeerganj in Gonda.

गोंडा: आपसी विवाद में पति ने पहले पत्नी और फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

Tue, 29 Sep 2020 12:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Sep 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Man shoots his wife and self in Vajeerganj in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे आपसी विवाद में पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मार ली। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव निवासी कुलदीप सिंह (45) पुत्र कामता सिंह सुबह घर से तैयार होकर दुकान पर जा रहे थे। कुछ दूर आने के बाद फिर वापस घर गए।
विज्ञापन


इस दौरान पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इस पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। गांव में कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता कामता सिंह का इलाज चल रहा था इसलिए वह बड़े बेटे प्रदीप सिंह व पत्नी के साथ गोंडा में ही रह रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed