{"_id":"57243b154f1c1b807aa91e0a","slug":"man-shoots-his-sister-for-doing-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज से गुस्साए भाई ने बहन को मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज से गुस्साए भाई ने बहन को मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बावजूद एक रिश्तेदार से शादी कर लेने से खफा भाई ने शुक्रवार को बहन को गोली से उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवती को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्यारोपी भाई की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मलिहाबाद निवासी दयाराम की बेटी रिशू यादव (25) के अपने ही रिश्तेदार सुरेंद्र से काफी समय से प्रेम संबंध थे। करीब तीन माह पहले उसने घरवालों के विरोध बाद भी सुरेंद्र से ब्याह रचा लिया था।
विज्ञापन
रिशु का ससुराल काकोरी के सैथा में था। शुक्रवार की रात गौरव अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। वहां उसकी बहन से कहासुनी हुई और इसके बाद उसने रिशु के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली चलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग कमरे में आए तो देखा कि युवती जमीन पर खून से लथपथ पड़ी है और गौरव भाग चुका है।
पुलिस ने आनन फानन में युवती को ट्रॉमा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राम नरेश यादव ने बताया आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।