फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man shoot his wife when she protest to drink wine

नशेबाजी का विरोध किया तो पत्नी को गोली से उड़ाया

Wed, 29 Jun 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
man shoot his wife when she protest to drink wine
लखनऊ। ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड स्थित गोविंदपुरम कॉलोनी निवासी पुष्पा चौरसिया (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, नशेबाजी से मना करने पर उसके पति अशोक चौरसिया ने ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव जिले के औरास स्थितप्रतापखेड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया परिवार सहित कैंपवेल रोड स्थित गोविंदपुरम में रहता है। परिवार में तीन बच्चे हैं। एक बेटा अभय दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं दूसरा बेटा अर्पित व बेटी आद्या साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक, अशोक पेशे से वकील था लेकिन वकालत नहीं चली तो भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति का काम करने लगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को अशोक आलमनगर गया था। वहां से वापस आते समय शराब पी ली। शराब के नशे में वह घर पहुंचा तो पत्नी पुष्पा ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसी बीच नाराज अशोक ने अपनी लाइसेंसी एक नाली बंदूक निकालकर गोली चला दी। गोली पुष्पा के सीने में लगी। वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुष्पा को ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बंदूक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर होता था विवाद, तीन माह से बढ़ गई थी दूरी
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, अशोक ने वकालत छोड़कर भवन निर्माण सामग्री की सप्लाई का काम शुरू किया था लेकिन इससे भी जरूरतें पूरी नहीं हो रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते 22 साल के बड़े बेटे अभय ने दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी कर ली। उसने घर खर्च में हाथ बंटाना शुरू किया लेकिन पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर नहीं हुए। तीन महीने से पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। आएदिन विवाद के पीछे अशोक के अक्सर शराब पीने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed