{"_id":"5d4a8cfb8ebc3e6cfc5d8b13","slug":"man-remarriages-after-giving-divorce-to-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: गर्भवती पत्नी को तलाक देकर पति ने की ये हरकत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: गर्भवती पत्नी को तलाक देकर पति ने की ये हरकत, केस दर्ज
Wed, 07 Aug 2019 02:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक गर्भवती को पति द्वारा फोन पर तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद कोतवाली फतेहपुर में मंगलवार को आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि उसे तलाक देने के बाद पति ने दूसरा निकाह कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक पांच साल पहले करंधा गांव निवासी तहसीन बानो का निकाह देवरिया के रहने वाले मेराज अहमद के साथ हुआ था।
विज्ञापन
तहसीन का आरोप है कि पति मेराज अहमद ने दहेज में तीन लाख रुपये न मिलने के कारण उसे 26 जुलाई को घर से निकाल दिया था। दो अगस्त को देर रात मेराज अहमद ने फोन पर ही तहनीन को तलाक दे दिया। तीन अगस्त को उसने जहांगीराबाद क्षेत्र की एक युवती से दूसरा निकाह रचा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पति के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस मामले में सुनवाई के लिए चार अगस्त को तहसीन परिवारीजनों के साथ परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंची, लेकिन उसका पति नहीं आया। इसके बाद तहसीन ने मां के साथ पांच अगस्त को एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति मेराज अहमद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।