बाराबंकी: गर्भवती पत्नी को तलाक देकर पति ने की ये हरकत, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक गर्भवती को पति द्वारा फोन पर तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद कोतवाली फतेहपुर में मंगलवार को आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि उसे तलाक देने के बाद पति ने दूसरा निकाह कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक पांच साल पहले करंधा गांव निवासी तहसीन बानो का निकाह देवरिया के रहने वाले मेराज अहमद के साथ हुआ था।
तहसीन का आरोप है कि पति मेराज अहमद ने दहेज में तीन लाख रुपये न मिलने के कारण उसे 26 जुलाई को घर से निकाल दिया था। दो अगस्त को देर रात मेराज अहमद ने फोन पर ही तहनीन को तलाक दे दिया। तीन अगस्त को उसने जहांगीराबाद क्षेत्र की एक युवती से दूसरा निकाह रचा लिया।
पति के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस मामले में सुनवाई के लिए चार अगस्त को तहसीन परिवारीजनों के साथ परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंची, लेकिन उसका पति नहीं आया। इसके बाद तहसीन ने मां के साथ पांच अगस्त को एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति मेराज अहमद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।