{"_id":"59ca0bb94f1c1b6f548b4841","slug":"man-raped-woman-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने नशीला इंजेक्शन लगा दलित महिला से किया दुष्कर्म, पत्नी की मदद से मिटाए सुबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप ने नशीला इंजेक्शन लगा दलित महिला से किया दुष्कर्म, पत्नी की मदद से मिटाए सुबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मड़ियांव इलाके में झोलाछाप ने रविवार को इलाज कराने आई दलित महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने पति को आपबीती सुनाई। हंगामा होते देख 25 हजार का लालच देकर मामला रफादफा कराने की कोशिश के साथ अपनी पत्नी की मदद से सुबूत मिटाए। चंगुल से छूटे दंपती ने सोमवार देरशाम केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करके झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर के मूल निवासी एक दलित मजदूर की पत्नी बच्चेदानी में सूजन के चलते कुछ दिनों से यादव चौराहा अलीनगर स्थित हेल्थ पॉलीक्लीनिक में झोलाछाप सत्यनारायण सिंह से इलाज करा रही थी। महिला के पेट में दर्द होने पर पति रविवार को क्लीनिक पर ले गया।
सत्यनारायण सिंह ने महिला को भर्ती करके इलाज शुरू किया। आरोप है कि सत्यनारायण ने देर रात महिला के पति को पान मसाला लाने के लिए भेजा और खाली हाथ न लौटने की हिदायत दी। इस बीच महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। काफी देर बाद पान मसाला लेकर लौटा मजदूर अपनी पत्नी को गहरी नींद में सोते देख उसके पास में बिस्तर लगाकर सो गया। नशा उतरने पर महिला ने सोमवार सुबह अपने पति को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने झोलाछाप को किया गिरफ्तार
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
मजदूर ने सत्यनारायण से पूछताछ शुरू की। भांडा फूटते देख झोलाछाप ने 25 हजार रुपये का लालच देकर मामला रफादफा कराने के प्रयास के साथ अपने परिचित कद्दावर लोगों को बुलाकर दबाव बनाया। इतना नहीं सुबूत मिटाने के इरादे से महिला को खुर्रमनगर में अपनी पत्नी सरिता के क्लीनिक पर भेजकर अंदरूनी सफाई करा दी और शाम को दोनों को धमकी देकर चलता किया।
चंगुल से छूटे दंपती ने अजीजनगर पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मड़ियांव थाने का रास्ता दिखाया। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस अफसरों ने पूछताछ शुरू की। इंस्पेक्टर ने सत्यनारायण सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म, साक्ष्य मिटाने और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराने के साथ महिला को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा और झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सत्यनारायण से पूछताछ के साथ पत्नी की संलिप्तता की तहकीकात की जा रही है।