फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man poured acid on wife for not giving birth to boy

बेटे की चाह में बीवी के नाजुक अंगों पर डाला तेजाब, मिली कठोर सजा

Wed, 06 Jul 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
man poured acid on wife for not giving birth to boy
डेमो प‌िक

बेटे की चाह में हैवानियत की हदें पार करते हुए बीवी के नाजुक अंगों पर तेजाब डालकर जालने वाले शौहर नसीम को एडीजे कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 11 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


एडीजे नीलकंठ सहाय ने नसीम पर 30 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। अदालत  ने जुर्माने की रकम से 25 हजार रुपये पिड़िता को इलाज के लिए दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सरकारी वकील अरुण कुमार पांडेय ने कोर्ट को बताया कि यासीन ने 12 अगस्त 2013 को अपने दामाद के खिलाफ ‌बाजारखाला में केस दर्ज कराया था। 

लिंग परीक्षण का डाल रहा था दवाब

man poured acid on wife for not giving birth to boy
डेमो प‌िक

इसमें कहा गया है कि उनकी बेटी रेशमा का विवाह 1998 में बाजार खाला निवासी मो. नसीम के साथ हुआ था। विवाह के बाद रेशमा के पांच बेटियां हुईं और छठी बार गर्भवती थी। 

नसीम रेशमा को बेटा न पैदा कर पाने का ताना देते हुए मारता पीटता था तथा रेशमा के लिंग परिक्षण कराने का दबाव बनाता था। लिंग ‌परिक्षण कराने से मना करने पर उसने रेशमा को मारापीटा और उसके नाजुक अंगों पर तेजाब डालकर कमरे में बंद कर दिया। 

चार दिन बाद रेशना की बेटी ने उन्हें फोन से घटना बताई जिस पर उन्होंने रेशमा को इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed