फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man posted edited vulgar pics of colleague on social media

सहकर्मी की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर डाली

Wed, 01 Jun 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jun 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
man posted edited vulgar pics of colleague on social media
- फोटो : demo pics

लखनऊ के कृष्णानगर निवासी युवती को उसके सहकर्मी आरडीएसओ निवासी अनिल अवस्थी ने सोशल मीडिया में बदनाम कर दिया। दोनों प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि अनिल ने उसके अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक और वॉट्सएप पर शेयर कीं। 

विज्ञापन


फेसबुक फ्रेंड ने फोन करके इस बारे में जानकारी दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने वीमेन पॉवर लाइन 1090 में शिकायत की जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। सोमवार को पीड़िता की तरफ से कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं और बड़े भाई की हादसे में मौत हो चुकी है। वह परिवार की एकमात्र सदस्य है जो नौकरी करके खर्चा चला रही है। ऑफिस में ही काम करने वाला अनिल अवस्थी कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है। घर से आते-जाते पीछा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में रोकने की कोशिश करता है। ऑफिस में भी किसी न किसी बहाने से उसके इर्द-गिर्द घूमा करता है। पहले तो वह उसकी इन हरकतों को नजरअंदाज करती रही। इससे अनिल की हिम्मत बढ़ गई। उसने फोन कॉल और मैसेज करने शुरू कर दिए। टोकने पर वह उग्र हो जाता।

फेसबुक चेक किया तो उड़ गए होश

man posted edited vulgar pics of colleague on social media
डेमो प‌िक

कभी बीच सड़क पर तो कभी ऑफिस में उसने कई बार तमाशा किया। लोक-लाज के भय से पीड़िता चुप हो जाती। इसी बीच किसी सहेली ने उसके फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट किए जाने की सूचना दी। 

घबराई पीड़िता ने फेसबुक चेक किया तो उसके होश उड़ गए। उसकी फोटो को किसी सॉफ्टवेयर से एडिटिंग करके अश्लील बना दिया गया था। इसके बाद पीड़िता ने कार्रवाई का निर्णय लिया। कृष्णानगर एसओ विजय कुमार यादव का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। 

वीमेन पॉवर लाइन के अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि, एफआईआर में साइबर एक्ट की धाराएं शामिल हैं इसलिए इंस्पेक्टर स्तर से विवेचना की जाएगी।

जिस कंपनी में जाती पीड़िता, वहीं आ जाता आरोपी पीड़िता ने कहा कि  उसने आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिए बीते एक साल में कई कंपनी बदलीं लेकिन कुछ दिन बाद वह भी उसी कंपनी में आ जाता। 

वॉट्सएप नंबर हैक करके भेज दिया इस्तीफा

man posted edited vulgar pics of colleague on social media
डेमो प‌िक

मोबाइल कंपनी में नौकरी से पूर्व वह एक इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेस कंपनी में थी। उसने नौकरी छोड़ी तो आरोपी भी इस्तीफा देकर उसकी कंपनी में आ गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका वॉट्सएप नंबर भी हैक कर लिया। उसके नंबर से परिवारीजनों को अश्लील फोटो और मैसेज भेजे। 

यही नहीं, ऑफिस के वॉट्सएप ग्रुप में उसके नंबर से इस्तीफा भी भेज दिया। पीड़िता को इसकी जानकारी मिली तो होश उड़ गए।

आरोपी अनिल अवस्थी ने बीती 16 मई को पीड़िता पर बीच सड़क पर हमला किया था। पीड़िता ने बताया कि वह घर से निकलकर ऑटो से ऑफिस जा रही थी। पूरननगर में अनिल ने आटो रुकवाकर पीड़िता को खींचा। 

वह नहीं निकली तो मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो अनिल ने उसके चेहरे पर ब्लेड जैसी किसी धारदार चीज से प्रहार किया। पीड़िता ने चेहरा घुमा लिया लेकिन उसका बायां कान बुरी तरह से कट गया। पीड़िता शिकायत लेकर थाना पहुंची लेकिन पुलिस ने टरका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed