{"_id":"597052e94f1c1ba04d8b4607","slug":"man-murders-his-wife-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की जान ली, बेटियों को घायल कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की जान ली, बेटियों को घायल कर भागा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी बेटियों को भी घायल कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मझौवा गांव में बुधवार रात सतीष चंद्र ने अपनी पत्नी पदमा (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गुस्से में पागल सतीश ने मां को बचाने के लिए आईं बेटी अंकिता (16) और निकिता (14) पर भी वार कर दिया।
विज्ञापन
दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़ा किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल सका है लेकिन कुछ पारिवारिक विवाद होने की चर्चा है। आरोपी घटनास्थल से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल बेटियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन