फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murders his father for property

बेटियों के नजदीक था पिता इसलिए कर डाली बेटे ने हत्या

Wed, 01 Jul 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कूरेभार (सुल्तानपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कूरेभार (सुल्तानपुर) Updated Wed, 01 Jul 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
man murders his father for property

सुल्तानपुर के खुटेहना गांव में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर के सामने चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पिता की बेटे ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बेटी की तहरीर पर हत्या आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी दलित हुबलाल (70) के परिवार में बेटा जयलाल, दिनेश और बेटी देवती व प्रभू हैं। पिता ने दोनों बेटियों की शादी कर दी थी। करीब 10 वर्ष पूर्व ही हुबलाल की पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद हुबलाल ने अपनी संपत्ति दोनों बेटों में बराबर-बराबर बांट दिया था। उसके बाद दोनों बेटों ने पिता से मिली करीब साढ़े चार बीघा भूमि गिरवी रख दिया। इसकी जानकारी जब हुबलाल को हुई तो उसने मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह से खेत को छुड़ाया। उसके बाद खेत को बटाई पर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर जयलाल ने करीब तीन वर्ष पूर्व हुबलाल को घर से निकाल दिया था। गांव की प्रधान सुनीता ने हुबलाल को रहने के लिए इंदिरा आवास दिया था जो निर्माणाधीन है। हुबलाल गांव के ही राजेंद्र प्रताप के घर खाना खाकर वहीं सोता था।

बहन ने लिखाई भाई के खिलाफ रिपोर्ट

man murders his father for property

हुबलाल की दोनों बेटियां पिता से अक्सर मिलने गांव आती थीं। हुबलाल अपनी संपत्ति दोनों बेटियों के नाम करने की धमकी देता था, जिससे जयलाल अपने पिता से रंजिश रखता था। जयलाल की पत्नी करीब 10 दिन पहले ही दोनों बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी।

मंगलवार को हुबलाल खाना खाने के बाद राजेंद्र प्रताप के घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। देर रात राजेंद्र प्रताप के परिवारीजन खटपट की आवाज सुनकर उठे तो देखा हुबलाल चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह, एएसपी प्रद्युम्न सिंह, गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी शाही घटना स्थल पर पहुंच गए।

पिता की मौत की सूचना के बाद उसकी बड़ी बेटी देवती पत्नी दुखराम निवासी गौहानी थाना हैदरगंज जिला फैजाबाद व प्रभू पत्नी स्व. जंगली निवासी बिड़ारपुर थाना कूरेभार ससुराल से मायके पहुंच गई। देवती ने भाई जयलाल पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देवती की तहरीर पर जयलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हुबलाल की मौत के बाद से ही जयलाल घर से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed