फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murders girls father in one sided love

एकतरफा प्यार में करवाया लड़की के पिता का कत्ल, वजह बताई बेहद अजीब

Thu, 08 Jun 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
 man murders girls father in one sided love
डेमो प‌िक

लखनऊ के गुडंबा इलाके में युवती से एकतरफा प्यार करने वाले पड़ोसी ने भाड़े के हत्यारे से उसके पिता व सहारा स्टेट के माली पप्पू लोध की हत्या कराई थी। जानकीपुरम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


पड़ोसी ने कुबूला कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसके पिता ने लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी तय कर दी थी। वह पिता को ठिकाने लगाकर लड़की की नजरों में हितैषी बनना चाहता था इसल‌िए उसने ये साजिश रची।
विज्ञापन


पड़ोसी ने कुबूला कि मर्जी के खिलाफ शादी से परेशान युवती का ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट कराने के लिए उसके पिता को ठिकाने लगाने के लिए 20 हजार की सुपारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि जानकीपुरम इलाके में रविवार रात सहारा स्टेट के माली पप्पू लोध की गला काटकर हत्या के मामले में उसके पड़ोसी महेश और गांव में रह रहे सीतापुर के सदरपुर थाने के गांव सेहलिया के मूलनिवासी भोला सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 

भोला सिंह की निशानदेही पर खून से सने उसके कपड़े, वारदात में इस्तेमाल कैटरर का चाकू बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने घटनास्थल से अंग्रेजी शराब का एक खाली हाफ, क्वाटर, तीन डिस्पोजल ग्लास व पानी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक का डिब्बा बरामद किया। 

बेटी का ध्यान खींचने को कराया कत्ल 

 man murders girls father in one sided love
डेमो प‌िक
भोला सिंह ने कुबूला कि महेश ने उसे पप्पू की हत्या के लिए 20 हजार रुपये देने का वादा किया था। कुछ दिनों पहले 11500 रुपये एडवांस दिए। इतना ही नहीं रविवार को शराब के पैसे व चाकू उपलब्ध कराया था। वह जानकीपुरम इलाके में छुइयापुरवा चौराहे पर पप्पू के इंतजार में काफी देर तक चहलकदमी करता रहा। 

महेश ने कुबूला कि वह पप्पू की बेटी से प्यार करता था और उसके साथ जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहा था। इस बीच पप्पू ने अपने मौसा की मदद से बेटी की शादी एक अन्य युवक से कर दी। 

मर्जी के खिलाफ शादी से वह परेशान थी। महेश ने मित्रता के चलते बेटी को पिता के खिलाफ भड़काया। इसके साथ उसका ध्यान आकृष्ट कराने के लिए पप्पू के कत्ल की साजिश रची। सीतापुर के मूलनिवासी भोला सिंह को 20 हजार का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। पूछताछ में खुलासा किया कि कैटरर के चाकू पर धार लगवाकर भोला सिंह को दिया था।  

ऐसे अंजाम दी वारदात

 man murders girls father in one sided love
डेमो - फोटो : demo pic
सीओ अलीगंज विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पड़ोसी होने के नाते महेश को पप्पू की दिनचर्या मालूम थी। पता था कि पप्पू को अंग्रेजी शराब का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाया जा सकता है। 

गांव में रहने की वजह से भोला सिंह का भी पप्पू से परिचय था। उसने साइकिल से घर लौट रहे पप्पू को रास्ते में रोककर शराब का लालच दिया और सड़क किनारे कूड़ाघर में ले गया। पप्पू से ही तीन ग्लास व पानी मंगवाया था। 

जाम लड़ाने के बाद महेश किनारे हट गया और भोला ने चाकू से हमला करके पप्पू का गला काट दिया। खून से लथपथ पप्पू कूड़ाघर के बाहर आया और साइकिल के पास पहुंचकर गिर गया। खून से सना चाकू फेंककर भोला फरार हो गया, जबकि महेश लोगों की नजरों से बचते हुए अपने घर चला गया। 

अस्पताल ले जाने में साथ रहा
महेश ने कुबूला कि पप्पू के घर चीखपुकार मचने पर वह भी अपने घर से निकला। घटनास्थल पर गया। खून से लथपथ पप्पू को निजी अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर ले जाने के दौरान परिवारीजनों के साथ बना रहा। 

किसी को शक नहीं होने दिया। पप्पू के अंतिम संस्कार के बाद मौका देखकर उसकी बेटी को बता दिया था कि उसकी मर्जी के खिलाफ शादी को लेकर उसने पप्पू की हत्या कराई है। 

यहीं से पुलिस को भनक लग गई। घटनास्थल से कुछ दूर पान की दुकान चलाने वाले कृपाल से तहकीकात की। पता चला कि पप्पू रविवार रात डिस्पोजल ग्लास लेकर भोला व महेश के साथ कूड़ाघर में शराब पीने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed