फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered in jankipuram in lucknow.

लखनऊ में वकील के मुंशी को घर से बाहर बुला गोली से उड़ाया, आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 09 Jan 2018 02:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
man murdered in jankipuram in lucknow.
राहुल रस्तोगी - फोटो : amar ujala

जानकीपुरम सेक्टर-एच में हाईकोर्ट के वकील केमुंशी राहुल रस्तोगी (22) को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोली से उड़ा दिया। राहुल के पिता ने अपने साढू़ सराफा कारोबारी और उसकेदामाद पर आरोप लगाया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा रामसूरत सोनकर ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी राम मिलन रस्तोगी के मुताबिक वह छोटे बेटे मुकुल के साथ टीवी देख रहे थे। जबकि बड़ा बेटा राहुल दूसरे कमरे में आग ताप रहा था। रात करीब दस बजे उनके साढू के दामाद गुडंबा निवासी मनीष ने आवाज दी। राहुल आवाज सुन हाथ में चाय लिए बाहर आ गया। अभी कुछ समझ पाता कि मनीष ने उसे गोली मार दी। उसके साथ साढ़ू अनिल भी थे।
विज्ञापन


गोली मारने केबाद मनीष और उसकेससुर अनिल वहां भागने लगे। राहुल ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन घायल होने के कारण लड़खड़ाकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर राम मिलन ने बेटे को लहूलुहान तड़पता देख शोर मचाया।  आनन-फानन में पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले-साढू़ का परिवार हमें नीचा निखाना चाहता है
पिता राम मिलन और मेडिकल कॉलेज के न्यूरो विभाग में नर्स मां मीतू ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थित अच्छी नहीं है। जबकि उनके सगे साढू अनिल का सराफा का कारोबार है। राम मिलन ने बताया कि अनिल गुडंबा केगायत्री मंदिर के पास रहते हैं। उनकी गुडंबा थाने के सामने ही ज्वैलरी शॉप है। पास के बाजार में ही उसके दामाद मनीष की भी ज्वैलरी शॉप है। गुडंबा इलाके में काफी रसूख है। राम मिलन के मुताबिक आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण व काफी नीचा दिखाते हैं। कई बार इसी बात को लेकर कहासुनी हो चुकी है।

कई साल से रंजिश, मारपीट भी हुई थी

man murdered in jankipuram in lucknow.
बिलखते परिवारीजन। - फोटो : amar ujala

राम मिलन के मुताबिक अनिल ने कुछ दिन पहले राहुल को मारा-पीटा भी था। दो साल पहले अनिल ने राम मिलन और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें हाईकोर्ट से स्टे कराया है। राहुल की हत्या इसी रंजिश के कारण की गई। राम मिलन का आरोप है कि दोनों आरोपियों की थाने में काफी आमद है। पुलिस वालों से ताल्लुकात है। जिसके कारण ही वह मुकदमे में फंसाया । दोनों के खिलाफ कई बार शिकायत की है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।

अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
जानकीपुरम में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार और सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव ने मौका मुआयना किया। एएसपी ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। परिवारीजनों ने दो लोगों पर आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed