छोटे भाई की बीवी से थे अवैध संबंध, कर डाली हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बड़े भाई ने दो दिन पहले अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज संबंधों के चलते छोटे भाई की लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 26 वर्षीया युवक करनैगंज में वेल्डिंग वर्कशॉप चलाता था। वह 21 नवंबर की देर शाम दुकान से घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा।
22 नवंबर की दोपहर गांव के प्राथमिक विद्यालय में उसका शव पड़ा मिला। इस मामले में बड़े भाई ने गांव की एक महिला के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि डाग स्क्वॉयड जहां छोटे भाई का शव पड़ा था, वहां से जहां पर उसकी हत्या की गई थी, उस खेत से होते हुए मरने वाले के घर तक दौड़ता रहा।
पुलिस की सख्ती पर उगला जुर्म
एसपी ने बताया कि जब पूछताछ के लिए बड़े भाई बृजकुमार को उठाया गया और कड़ाई की गई तो वह टूट गया और बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी से नाजायज संबंध थे।
इसका पता छोटे भाई को चल गया था।
इसलिए उसने (बृजकुमार) छोटे भाई को रास्ते से हटाने का 15 दिन पहले ही प्लान कर लिया था। इसी प्लान के तहत उसने खेत में लोहे की राड छिपाकर रख दी थी और गांव की एक महिला से छोटे भाई की रंजिश दर्शाकर एक पत्र लिखकर रख लिया।
एसपी के मुताबिक बृजकुमार का छोटा भाई 21 नवंबर की रात जब घर जाने के लिए दुकान से निकला तो वह उसके साथ चल दिया और गांव के पास पहुंचने पर खेत में लोहे की राड से मारकर उसकी हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि बृजकुमार की निशानदेही पर खेत से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड, छोटे भाई का मोबाइल फोन, आरोपी के खून से सने कपड़े व लिखित पत्र बरामद किया गया है।