फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered his old mother in sitapur

कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर मां को लात-घूसों से पीटा, फिर गर्दन पर डंडा रख मौत के घाट उतारा

Mon, 29 Apr 2019 03:58 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 29 Apr 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
man murdered his old mother in sitapur
डेमो

सीतापुर के थाना क्षेत्र खैराबाद में शराब के नशे में धुत युवक ने रविवार की शाम अपनी बूढ़ी मां की हत्या डंडे से गला दबाकर कर दी। हत्या से पूर्व उसका परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां को मार डाला। खैराबाद  के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला।

विज्ञापन


खैराबाद के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला। मृतका के दूसरे पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार नशे का आदी है। रविवार को वह शराब के नशे में परिवार के लोगों से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसका बुजुर्ग मां महाराजा ने विरोध किया। तो संजय ने मां को पहले लात-घूसों से पीटा, उसके बाद डंडा मां की गर्दन पर रखकर गला दबा दिया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की लत के कारण छोड़कर चली गई थी पत्नी

मामले में राजेेंद्र ने भाई संजय पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर  एके यादव का कहना है कि आरोपी संजय ने नशे में धुत होकर विवाद के बाद मां की हत्या कर दी। आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते हैं कि संजय शराब पीकर अक्सर घर परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। उसके झगड़ालू प्रवृत्ति के चलते उसके भाई डरे सहमे रहते थे और उसके आने पर घर से चले जाते थे। आरोपी से उसकी पत्नी भी परेशान रहती थी। वह पत्नी को भी मारता-पीटता था। इसी वजह से उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed