{"_id":"5b5042ec4f1c1b4d748b5b38","slug":"man-misbehaved-lady-officer-of-transport-department-in-luckow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चालान काटा तो महिला अधिकारी से की अभद्रता, दो किलोमीटर तक किया पीछा, दी धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटा तो महिला अधिकारी से की अभद्रता, दो किलोमीटर तक किया पीछा, दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने पर परिवहन विभाग की महिला अधिकारी ने चालान काटने की कार्रवाई की तो दबंग युवक आपे से बाहर हो गया। उसने न सिर्फ महिला अधिकारी को जानमाल की धमकी दी, बल्कि दस्ते के कर्मचारियों से अभद्रता भी की।
हद तो तब हो गई जब युवक अपनी बाइक से महिला अधिकारी की कार का पीछा करते हुए उन्हें बार बार धमकाने लगा। दो किलोमीटर तक पीछा किए जाने के कारण महिला अधिकारी डर गईं। उन्होंने पुलिस केस दर्ज कराने की बात कही है। संभागीय परिवहन कार्यालय की प्रवर्तन इकाई की यात्री कर अधिकारी केके मिश्रा पीजीआई थाना क्षेत्र में हेलमेट एवं सीट बेल्ट की चेकिंग कर रही थीं।
दस्ते के कर्मियाें ने बाइक सवार को रोका और यात्री कर अधिकारी हेलमेट न पहनने के कारण चालान करने लगीं। इस पर युवक ने अभद्रता शुरू कर दी। जब बाइक का जब चालान हो गया तो उसने दस्ते के कर्मियों को गालीगलौज करते हुए यात्री कर अधिकारी को देख लेने की धमकी दी और वहीं पर खड़ा रहा। यात्री कर अधिकारी जब चेकिंग करके कार से चलीं तो युवक ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
डेमो
करीब दो किमी तक पीछा कर धमकाने के बाद वह चला गया। घटना से चेकिंग दस्ते में भय व्याप्त हो गया है। राजधानी में ऐसी घटनाऐं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले मड़ियांव थाना क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक सिंह पर डग्गामार सिंडीकेट के लोगों ने पथराव कर दिया था।
वहीं पीजीआई थाना क्षेत्र में यात्री कर अधिकारी अनीता वर्मा को एक ट्रांसपोर्टर ने गाड़ी से कुचलने धमकी दी थी। अनीता वर्मा ने उसके ओवर लोड ट्रकों को जब्त कर लिया था। दोनों मामलों के पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई।