{"_id":"6a19ffcc310cb3ba1b053e85","slug":"man-killed-by-hitting-head-against-divider-for-not-giving-cigarette-lucknow-news-c-13-lko1096-1758457-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिगरेट न देने पर डिवाइडर से सिर लड़ाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिगरेट न देने पर डिवाइडर से सिर लड़ाकर की हत्या
विज्ञापन
शिवम। फाइल फोटो
लखनऊ। विभूतिखंड में सोमवार रात सिगरेट न देने पर बाइक सवार दबंगों ने पीछा कर भाजयुमो नेता शिवम सिंह (25) की कार रुकवा ली। इसके बाद मारपीट करते हुए सिर कई बार डिवाइडर से लड़ा दिया। निजी अस्पताल में भर्ती शिवम की तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
विभूतिखंड पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। अयोध्या में रौनाही के रामनगर धौरहरा निवासी शिवम भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य थे। भाई सौरभ ने बताया कि शिवम 25 मई को कार से चार दोस्तों के साथ लखनऊ आए थे। यहां उन्होंने पार्टी की।
देर रात वह विभूतिखंड स्थित जलवा रिसॉर्ट के पास कार के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। कुछ दूर पर खड़े चार लोगों में से एक युवक ने शिवम से सिगरेट मांगी, जो उन्होंने दे दी। युवक दोबारा सिगरेट मांगने आया तो शिवम ने मना कर दिया। इस पर चारों झगड़ने लगे।
विज्ञापन
सौरभ ने बताया कि मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने के बाद शिवम दोस्तों के साथ कार में बैठकर निकल गए। इस पर बाइक सवार युवकों ने पीछा किया और कार पर पथराव करने लगे। कठौता झील के पास ओवरटेक कर कार रुकवा ली। शिवम बाहर निकले तो आरोपी उन्हें पीटने लगे। उनका सिर कई बार डिवाइडर से लड़ा दिया। यह देख शिवम के दोस्त कार लेकर भाग निकले। आधे घंटे तड़पता रहे शिवम
सौरभ के अनुसार शिवम के मरणासन्न होने पर आरोपी चले गए। आधे घंटे तक शिवम तड़पते रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां वेंटिलेटर खाली न होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात शिवम ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पांच टीमें जांच में लगी हैं। कुछ को हिरासत में लिया गया है।