फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man killed a woman in kanpur dehat

पड़ोसी की बीवी से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, कर दी हत्या

Sun, 14 Jun 2015 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पुखरायां (कानपुर देहात)
ब्यूरो/अमर उजाला,पुखरायां (कानपुर देहात) Updated Sun, 14 Jun 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
man killed a woman in kanpur dehat

सुबह एक युवक ने पड़ोसी महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी युवक घर से एक लाख 30 हजार रुपये नकदी भी लूट ले गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अंबरीश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

भोगनीपुरक्षेत्र के हलधरपुर गांव निवासी गीता देवी (28) पत्नी सुधीश एक फाइनेंस कंपनी की स्थानीय शाखा में बतौर एजेंट का काम करती थी।
 
घर पर कपड़ों की सिलाई आदि काम भी कर लेती थी। महिला के पति सुधीश ने बताया कि पड़ोसी मुमेश चक पत्नी के फोन पर अश्लील बातें करता था।
 
पत्नी ने परेशान होकर मोबाइल फोन का सिम तक बदल दिया। इसके बाद मुमेश गाली गलौज कर उसे परेशान करता था। उसकी हरकतों को देखकर कई बार ग्रामीणों ने भी विरोध किया था, लेकिन आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


बताया कि गत शुक्रवार को उसकी ससुराल कुरारा (हमीरपुर) से एक बारात लड़ुवापुर गांव, डेरापुर कस्बा आई थी। जिसमें शामिल होने वह भी गया था।

बेटी ने बताया कैसे हुई हत्या

man killed a woman in kanpur dehat

घर पर उसकी मां शंकरिया (55), पत्नी गीता, पुत्री सेजल (8), सौम्या (6) और पुत्र शैलेंद्र (4) व संदेश (1) थे। शनिवार की सुबह जब वह बारात से लौट रहा था, तभी गांव के ही उदयवीर ने फोन पर पत्नी की हत्या की जानकारी दी।

घर आने पर उसने देखा कि पत्नी की रक्तरंजित शव कमरे में पड़ा था, बक्से में रखे एक लाख 30 हजार रुपये भी नदारद थे। पुत्री सेजल ने बताया कि उसकी दादी भाई शैलेंद्र को लेकर खेत पर गई थी। मां गीता घर में नहाकर कपड़े धो रही थी। तभी मुमेश घुस आया था और मां को घसीट कर कमरे में ले गया। वहां चाकू से गोदकर हत्या कर भाग गया।

इधर, सूचना पर पहुंचे भोगनीपुर कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि मृतका के सीने और गले में धारदार हथियार के जख्म हैं। आरोपी युवक का चश्मा, अंगौछा व रक्तरंजित चाकू बरामद किया गया है। सुधीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed