फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man jumped from cjm building

लखनऊ में सीजेएम कोर्ट की बिल्डिंग से युवक ने लगाई छलांग, मौत

Tue, 25 Apr 2017 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
man jumped from cjm building
सुसाइड
लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बहुखंडी कोर्ट की आठवीं मंजिल से कूदकर पारा के चंद्रोदयनगर निवासी रेडीमेड कपड़ा दुकानदार राकेश रावत (40) ने खुदकुशी कर ली। राकेश का इलाके में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध था जिसे लेकर पत्नी क्रांति से झगड़ा चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी जेब से मिले वोटर आईडी कार्ड और मोबाइल फोन से शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बहुखंडी कोर्ट के रैंप पर आठवीं और नौंवी मंजिल के बीच स्थित खिड़की से एक युवक ने छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


युवक लाइटों और छज्जों से टकराता हुए जमीन पर पड़े पुराने फर्नीचर और कबाड़ के बीच गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से बहुखंडी इमारत में हड़कंप मच गया। वकीलों से सूचना पाकर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले पर्स में राकेश कुमार रावत के नाम की वोटर आईडी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि, फोटो और मकान नंबर अस्पष्ट होने से पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने फोन का सिमकार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल फोन पर डालकर परिवारीजनों को सूचना दी। पत्नी क्रांति ने बताया कि राकेश की हंसखेड़ा में यश गारमेंट के नाम से दुकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed