फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man in Mohanlalganj was murdered after his clash with his friend.

मोहनलालगंज हत्याकांड का खुलासा: आपसी विवाद के बाद साथियों ने कर दी थी युवक की हत्या

Tue, 19 May 2020 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 May 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Man in Mohanlalganj was murdered after his clash with his friend.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनलालगंज के खुजौली गांव में दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा हो गया है। युवक की हत्या उसके साथियों ने विवाद के बाद की थी। मृतक बागपत का रहने वाला लविश है। शव को ठिकाने लगाने के लिए कुदाल और धारदार हथियार का प्रयोग किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि युवक की हत्या निर्ममता से करने के बाद हत्यारों से उसके शव को दो हिस्सों में काट डाला था। एक हिस्सा सुखी नहर और एक हिस्सा फार्म हाउस के पास छिपाने की कोशिश की थी। जिस फार्म हाउस के पास शव मिला वह मुजफ्फरनगर के प्रदीप चौधरी का है।
विज्ञापन


लविश दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। पुलिस इस मामले में फार्म हाउस के मालिक प्रदीप चौधरी के चालक अनिल और कर्मचारी सौरभ को तलाश रही है।

एसीपी मोहनलालगंज संजय सिन्हा के मुताबिक 23 वर्षीय मृतक लविश उर्फ जानी बागपत का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर निवासी प्रदीप चौधरी के चालक अनिल और सौरभ के साथ रहता था । पुलिस के मुताबिक शनिवार रात अनिल, सौरव और लविश के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed