फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man got injured by chinese manjha in lucknow

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन

Tue, 28 Nov 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
man got injured by chinese manjha in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ में चाइनीज मांझे की वजह से रविवार दोपहर हुसैनाबाद के रामगंज निवासी 23 वर्षीय इकराम की जान पर बन आई। इकराम अपनी बहन और भांजी को लेकर बाइक से टिकैतगंज जा रहा था, तभी चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। गर्दन कट गई और वह बाइक से काफी दूर तक फिसलता चला गया।
विज्ञापन


पास खडे़ नसीदुल हसन ने उसे तड़पता देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल इकराम की सर्जरी कर उसकी जान बचाई। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा शिया गर्ल्स पीजी कॉलेज के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को इकराम की बहन गजाला व उसकी सात वर्षीय बेटी दीना मायके आई थीं। इकराम दोनों को बाइक से टिकैतगंज स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। शिया गर्ल्स पीजी कॉलेज के पास पहुंचने ही उसकी गर्दन पर चाइनीज मांझा फंस गया। इकराम की गर्दन बुरी तरह से कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। गजाला और दीना गिर पड़ीं, जबकि इकराम बाइक सहित काफी दूर तक फिसलता चला गया। सड़क पर गिरकर वह तड़पने लगा तो पास ही रहने वाले नसीदुल हसन की नजर पड़ी। नसीदुल दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा और एक बाइक को रोककर इकराम को उस पर बैठाकर अस्पताल ले गया। 

दो महीने पहले हुआ था निकाह

man got injured by chinese manjha in lucknow
इकराम - फोटो : amarujala

अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया जिससे इकराम की जान बच गई। उधर, हादसे की जानकारी पाकर इकराम के परिवारीजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन वह अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत ठीक देखकर जान में जान आई।

इकराम के पिता अफसर ने बताया कि वह सऊदी अरब में जरदोजी का काम करता है और चार महीने पहले ही अपने निकाह के लिए छुट्टी लेकर लखनऊ आया था।

 दो महीने पहले ही उसका निकाह हुआ था। कुछ दिन बाद उसे सऊदी लौटना है। डॉक्टरों ने बताया कि इकराम की गर्दन पर 18 टांके लगे हैं। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक चाइनीज मांझे से उसकी सांस की नली कट गई थी।

गर्दन में काफी लंबा चीरा लगा है। अगर उसे अस्पताल लाने में एक मिनट की भी देरी हो जाती तो जान जा सकती थी। इकराम को सकुशल देखकर परिवारीजनों की आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने वक्त पर मदद करने वाले नसीदुल हसन और उसके परिवारीजनों को खूब दुआएं दीं।

इकराम के पिता ने नसीदुल को लगाया गले

man got injured by chinese manjha in lucknow
इसी युवक ने बचाई इकराम की जान - फोटो : amarujala
इकराम के पिता अफसर ने नसीदुल को गले से लगा लिया। वहीं चाइनीज मांझा प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है। पुलिस लाइन के सामने 14 सितंबर की दोपहर हुुसैनगंज निवासी पत्रकार संजय त्रिपाठी के बेटे व एमए प्रथम वर्ष के छात्र विभांशु (23) की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई थी।

हादसे के बाद एसएसपी दीपक कुमार ने सभी थानेदारों को उनके क्षेत्र की पतंग दुकानों की पड़ताल कर चाइनीज मांझा जब्त करने और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने एक-दो दिन की औपचारिकता निभाई, इसके बाद शांत बैठ गई। पुलिस की हीला-हवाली के चलते ही चाइनीज मांझा लगातार दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed