{"_id":"69e14d238c19cd88cf0d35eb","slug":"man-drowns-in-river-while-video-calling-cousin-search-continues-lucknow-news-c-13-lko1096-1695216-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चचेरी बहन को वीडियो कॉल करते हुए नदी में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चचेरी बहन को वीडियो कॉल करते हुए नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
Fri, 17 Apr 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा के सैथा गांव स्थित भुइंयन देवी मंदिर के पास गोमती नदी में बृहस्पतिवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया अंकुर सिंह (25) चचेरी बहन को वीडियो कॉल करते हुए गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया पर कुछ पता नहीं चल सका।
ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी अंकुर सिंह (25) दोस्त आदर्श सिंह (26) अविरल (27) और देश दीपक (30) के साथ नदी में नहाने गया था। सभी दोेस्त पानी में उतरे और नहाने लगे। देश दीपक के अनुसार अंकुर चचेरी बहन माही सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, तब तक वह डूब चुका था। साथियों ने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोग मदद के लिए एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुर की तलाश शुरू की गई, पर कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मदद के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शाम करीब पांच बजे पहुंची टीम ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अंकुर का कुछ पता नहीं चल सका।
अंधेरा होने से सर्च ऑपरेशन रोका गया
अंकुर की तलाश में चला गया सर्च ऑपरेशन अंधेरा होने की वजह से रोक दिया गया। एसएसआई दुबग्गा राकेश पटेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह फिर से एसडीआरएफ की मदद से अंकुर की तलाश की जाएगी। अंकुर निजी कंपनी में पार्सल डिलीवरी का काम करता था। उनके पिता महेंद्र सिंह और छोटा भाई नकुल पंजाब में रहकर काम करते हैं। मां का पहले ही निधन हो चुका है।