फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man divorced his wife in police station

महिला थाने में पत्नी को दे दिया तीन तलाक

Fri, 27 Aug 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
man divorced his wife in police station
सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ले की निवासी एक महिला को महिला थाने में ही तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। करौंदिया निवासी शबनम पुत्री हारून की शादी बीते साल अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर निवासी इमरान के साथ हुई थी।
विज्ञापन

महिला ने सुल्तानपुर के महिला थाने में पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। जिस पर सुलह समझौता के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

शबनम ने बताया कि पिछले 24 अगस्त को थाने में बातचीत के दौरान ही पति इमरान ने उसे तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। पुलिस के केस नहीं दर्ज करने पर शुक्रवार को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed