फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died, suspected murder

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Tue, 26 Jan 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
man died, suspected murder
लखनऊ। मलिहाबाद के वैदानगर निवासी सूरज रावत (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव वाजिद नगर गांव की पुलिया केपास आम के बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह के मुताबिक, वैदानगर गांव निवासी नेकराम के बेटे सूरज का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर इब्राहिम के आम के बाग में पड़ा मिला। ठंड की वजह से शव पूरी तरह अकड़ गया था। उसका मोबाइल, मफलर व आधार कार्ड वहीं पड़ा मिला है। युवक की मौत कैसे हुई है, अभी तय कर पाना मुश्किल है क्योंकि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है। शुरुआती जांच में अभी तक यह जानकारी हुई है कि मृतक के पिता ने दो शादियां की हैं।
विज्ञापन

मृतक युवक अपने पिता की पहली पत्नी की संतान है। वह अपनी माँ को अपने साथ रखने की व जायदाद में हिस्से की मांग कर रहा था। इसके चलते पिता व सौतेली मां में विवाद होता था। उन्होंने बताया कि रविवार को भी मृतक ने अपने पिता से झगड़ा किया था। इसके बाद पिता ने डायल 100 पर शिकायत भी की थी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग गया था। सोमवार शाम उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed