फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died in well during searching jwellary

पति से झगड़ खुदकुशी करने गई महिला के जेवर कुएं में गिरे, खोजने गए युवक की डूबकर मौत

Tue, 01 Jun 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
man died in well during searching jwellary
लखनऊ। नगराम थाने के ममईमऊ गांव से बाहर खेतों के बीच इस्तेमाल न होने वाले कुएं के पानी में बघौली गांव निवासी 37 वर्षीय एक युवक का शव मिला। पुलिस ने फायर ब्रिगेड व स्थानीय गोताखोर की मदद से कई घंटे बाद शव को पानी से निकलवाया। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर इश्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नगराम के ममईमऊ गांव से बाहर रामअधार के खेतों मे निष्प्रयोज्य पुराना गहरा कुआं है, जिसमें लगभग 12 फीट गहरा पानी भरा है। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार, ममई गांव निवासी नंदकिशोर व उसकी पत्नी के बीच शनिवार को झगड़ा होने पर उसकी पत्नी घर से कुछ जेवर पोटली में रखकर गांव से एक किलोमीटर दूर इसी कुएं में कूदकर आत्महत्या करने पहुंची थी। पीछे से पहुंचे पति नंदकिशोर ने उसे घसीटकर बाहर ढकेल दिया। इस दौरान पोटली महिला के हाथ से छूटकर कुएं मे गिर गई। पोटली में केवल एक जोड़ी पायजेब व एक मोबाइल था। रविवार को उस पोटली मे रखे जेवरात की खोज की जाती रही। नंद किशोर ने कुएं से जेवर निकालने वाले को दो हजार रुपये इनाम देने को कहा था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बघौली निवासी नरेंद्र सिंह अपने साथी राजू व ममईमऊ निवासी हंसराज उर्फ बल्ले के साथ जाकर कुएं से जेवर खोजने पानी में उतरा था। नरेंद्र को उस समय सफलता न मिल सकी। मृतक के बेटे ज्वाला सिंह व मां कर्मादेवी ने बताया कि रविवार रात आठ बजे घर से नरेंद्र यह कहकर निकला था कि राजू के साथ जा रहा है। उसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह नरेंद्र के विषय में जब पूछताछ करने पहुंचे तो राजू के साथ खोजते हुए उसी कुएं के पास जाकर देखा तो पेड़ से बंधी एक रस्सी कुएं के अंदर लटकी दिखाई पड़ी। कुएं के बाहर चप्पल, पैंट, शर्ट व गमछा रखा मिला। शक होने पर कुएं में लटकी रस्सी को खींचने पर शव की एक झलक दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वरा कुएं में कांटा डालकर शव निकालने का प्रयास किया पर कामयाबी नहीं मिली। फायर ब्रिगेड व स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया। जाल के सहारे शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। शव देखते ही मृतक की पत्नी व परिवारीजन विलाप करने लगे। इंस्पेक्टर नगराम मो. अशरफ ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह की जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक की पत्नी कर्मादेवी की तहरीर पर इस्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार जिस जेवर को नरेंद्र दिन में खोजने में असफल रहा, रविवार रात के समय चोरी से रस्सी के सहारे कुएं में डुबकी लगाकर जेवर ढूंढने गया था जिससे उसकी मौत हो गई। नरेंद्र घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके पास मात्र दस बिस्वा जमीन थी जो उसी जमीन व मेहनत मजदूरी से होने वाली आमदनी से परिवार का गुजारा करता था। मृतक के बाद परिवार में उसकी पत्नी कर्मादेवी, बेटा ज्वाला सिंह व बेटी उजाला सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed