{"_id":"58e2055e4f1c1b4a3e5b4ede","slug":"man-died-in-firing-during-function-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक के दौरान फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक के दौरान फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के तम्बौर थाना इलाके के गोडियनपुरवा में रविवार रात को एक तिलकोत्सव में एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया जा रहा था। रास्ते ने एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रेउसा थाना इलाके के भरथा निवासी सोने लाल पुत्र हीरा अपनी पुत्री का तिलक लेकर तम्बौर थाना इलाके के गोडियनपुरवा को राम मनोहर पुत्र राधे लाल के यहां आए थे। रविवार रात को तिलक चढ़ रहा था।
विज्ञापन
इसी दरम्यान तिलक समारोह में आए एक युवक ने असलहे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान भरथा निवासी इलियास पुत्र छेददू, पलटन बाबा और भागीराम को गोली लग गई।
जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से आनन-फानन सभी घायलों को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा को जा रहे थे।
रास्ते में इलियास (45) पुत्र छेददू ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।