फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died in firing during function in sitapur

तिलक के दौरान फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Mon, 03 Apr 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Mon, 03 Apr 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
man died in firing during function in sitapur
डेमो प‌िक
सीतापुर के तम्बौर थाना इलाके के गोडियनपुरवा में रविवार रात को एक तिलकोत्सव में एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


आनन फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया जा रहा था। रास्ते ने एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


रेउसा थाना इलाके के भरथा निवासी सोने लाल पुत्र हीरा अपनी पुत्री का तिलक लेकर तम्बौर थाना इलाके के गोडियनपुरवा को राम मनोहर पुत्र राधे लाल के यहां आए थे। रविवार रात को तिलक चढ़ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दरम्यान तिलक समारोह में आए एक युवक ने असलहे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान भरथा निवासी इलियास पुत्र छेददू, पलटन बाबा और भागीराम को गोली लग गई। 

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से आनन-फानन सभी घायलों को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा को जा रहे थे। 

रास्ते में इलियास (45) पुत्र छेददू ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed