{"_id":"f0af693484e25935a275e6b3f3fabb02","slug":"man-death-due-to-cm-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के चक्कर में इंसानियत भूली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के चक्कर में इंसानियत भूली पुलिस
अमर उजाला लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की सवारी दो घायलों की तड़प पर भारी पड़ गई। इनमें से एक ने तो दम तोड़ दिया जबकि दूसरा अस्पताल में मौत से लड़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले को बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के गोसूपुर गांव से गुजरना था।
इससे कुछ देर पहले ही बाइक और साइकिल सवार में टक्कर हो गई जिससे दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को घसीटकर सड़क किनारे कर दिया। इस बीच, मुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजर गया और दोनों घायल तड़पते रहे। बाद में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पढ़ें-'आतंकियों' के केस में फंसी अखिलेश सरकार
विज्ञापन
इनमें से एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं दूसरे घायल का गंभीर हालत में सीएचसी में ही इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय की तेरहवीं में जा रहे थे।
सुबह करीब 10.30 बजे लखनऊ मार्ग पर साइकिल पर सवार रामकिशुन (30) की बाइक सवार रकीब अहमद (25) की भिड़ंत हो गई। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।
उसी वक्त वहां से सीएम का काफिला गुजरना था इसलिए पुलिसवालों ने घायलों को बेरहमी से घसीटते हुए सड़क किनारे डाल दिया।
पढ़ें-खुशखबरी: संविदाकर्मियों की होगी बंपर भर्ती
विज्ञापन
गांव वाले मदद के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सीएम का काफिला करीब 10:40 बजे हैदरगढ़ मुख्य चौराहे से होकर तीन किमी दूर गोसूपुर गांव से निकला।
इसके बाद पुलिस कर्मियों को दोनों घायलों की सुध आई और उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। यहां से राम किशुन को एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं रकीब का सीएचसी में इलाज चल रहा है। उधर, हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी बीके सिंह के अनुसार घायलों को हादसे के तुरंत बाद इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया था।