{"_id":"5d13aa348ebc3e3cb0664d09","slug":"man-dead-to-electric-shock-barabanki-desk-news-lko467421390","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का करंट लगने से एक युवक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का करंट लगने से एक युवक की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गांव में हैंडपंप की बोरिंग करने गए तीन युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। अन्य दोनों का उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र की बड़नपुर ग्रामसभा के लोनार गांव में बुधवार दोपहर मेंथा की टंकी के पास हैंडपंप लगाने के लिए पेशकार यादव (20), विनोद यादव (30) व राहुल यादव (18) बोरिंग कर रहे थे।
बोरिंग करने के लिए मशीन खड़ी करते समय ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। इससे तीनों लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाकर तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने पेशकार को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनोद व राहुल का उपचार चल रहा है।
रामनगर इंस्पेक्टर श्याम नारायन पांडेय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल ने कहा कि यदि कोई तहरीर मिलेगी तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के नीचे बोरिंग कराना गलत है। किसी भी दशा में विद्युत लाइन के नीचे बोरिंग नहीं करानी चाहिए।
इस मामले में बोरिंग कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश अवर अभियंता को दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्युत सुरक्षा निदेशालय को घटना की सूचना दी गई है। मृतक के परिवारीजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।