{"_id":"5d13b4c08ebc3e3ced106cd7","slug":"man-dead-in-road-accident-barabanki-desk-news-lko4674357166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर कटियारा गांव के पास मंगलवार देर रात बाइक से जा रहे दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार अमोलीकला गांव निवासी राजकुमार (35) व उसका साथी अहमद (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजकुमार की मौत हो गई।
वहीं, अहमद को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायन पांडेय ने बताया कि, जिस वाहन से हादसा हुआ है उसके बारे में पता किया जा रहा है। हादसे के समय बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।