फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man committed suicide in varansi

पत्नी का स्केच बनाकर युवक ने लगा ली फांसी

Sun, 03 May 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, सारनाथ Updated Sun, 03 May 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in varansi

पत्नी की विदाई न होने से नाराज सारनाथ के सलारपुर निवासी ऑटो चालक दीपक चौधरी उर्फ दीपू ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


उसके पास से पत्नी का स्केच और सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में उसने ससुरालवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि दीपू के भाई ने थाने में जो तहरीर दी है, उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
सलारपुर के रहने वाले भोला के चार बेटों में सबसे बड़े बेटे दीपू (26 वर्ष) की शादी तीन साल पूर्व सरैया निवासी रीना से हुई थी।

उनकी दो साल की एक बेटी भी है। पति से विवाद के बाद पिछले मार्च महीने में रीना अपने मायके चली गई। शुक्रवार की शाम दीपू विदाई कराने ससुराल गया।

बहन ने लगाया पिटाई का आरोप

man committed suicide in varansi

विदाई न होने पर रात करीब नौ बजे वह घर लौटा। बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह सात बजे उसकी बहन गुंजा ने खिड़की से देखा तो वह टिन शेड में लगी बल्ली से गमछे के सहारे लटका था।

सुबह सात बजे ही दीपू के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दे दी गई। दो पुलिसकर्मी दो घंटे बाद मौके पर पहुंच गए लेकिन दोपहर दो बजे एसओ के पहुंचने के बाद शव उतारा गया।

बहन गुंजा ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात ससुराल में दीपू की पिटाई की गई थी। हालांकि दीपू के भाई कवि ने सारनाथ थाने में जो तहरीर दी, उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

एसओ सारनाथ अमित श्रीवास्तव का कहना है कि दीपू के ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed