{"_id":"5b2e14704f1c1b264d8b8048","slug":"man-caught-while-doing-second-marriage-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी कर रहा था पति, फिर मंडप में पहुंचकर पहली पत्नी ने किया ये सब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी कर रहा था पति, फिर मंडप में पहुंचकर पहली पत्नी ने किया ये सब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में आलमबाग के गढ़ी कनौरा में बृहस्पतिवार रात दूसरी शादी रचा रहे युवक की पत्नी रायबरेली निवासी अर्चना ने जमकर हंगामा किया। पुलिस व आशा ज्योति केंद्र की कार्यकर्ताओं को लेकर मंडप में पहुंची अर्चना ने फेरे रुकवा दिए। विवेक की दूसरी शादी का पता चलते ही सन्नाटा फैल गया।
युवती के परिवारीजनों ने आनन-फानन शादी तोड़कर बारात लौटा दी। अर्चना ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, आलमबाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए उसे टरका दिया। अर्चना ने बताया कि उसने गोसाईंगंज में रहने वाले युवक से सात जुलाई 2017 को प्रेम विवाह किया था।
चूंकि, लड़के के घरवाले शादी से खुश नहीं थे इसलिए वह उसे पीजीआई के बाबूखेड़ा में अपने मामा के प्लॉट पर ले गया। आरोप है कि युवक ने आर्थिक हालातों का हवाला देते हुए गर्भपात करा दिया और दूरी बनानी शुरू कर दी। इस पर वह मायके चली गई। बीती 11 मई को अर्चना की मां बिंदादेवी ने युवक और उसके परिवारीजनों के खिलाफ बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में गोसाईंगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी।

लड़की पक्ष ने लौटा दी बारात
बृहस्पतिवार को अर्चना को पता चला कि युवक आलमबाग के गढ़ी कनौरा की युवती से दूसरी शादी कर रहा है। रात करीब डेढ़ बजे वह रायबरेली से लखनऊ के लिए निकली। करीब तीन बजे वह आशा ज्योति केंद्र की कार्यकर्ताओं और आलमबाग पुलिस को लेकर गढ़ी कनौरा पहुंची।
उस वक्त फेरे की तैयारियां चल रही थीं, जहां उसने युवक को अपना पति बताते हुए शादी रुकवाने की बात कही तो हड़कंप मच गया। युवक व युवती के परिवारीजनों की अर्चना व उसके साथ आई आशा ज्योति केंद्र की कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की व हाथापाई होने लगी। दो घंटे बवाल के बाद लड़की पक्ष ने बारात लौटा दी।