फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man caught while doing second marriage in lucknow

दूसरी शादी कर रहा था पति, फिर मंडप में पहुंचकर पहली पत्नी ने किया ये सब

Sun, 24 Jun 2018 02:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jun 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
man caught while doing second marriage in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ में आलमबाग के गढ़ी कनौरा में बृहस्पतिवार रात दूसरी शादी रचा रहे युवक की पत्नी रायबरेली निवासी अर्चना ने जमकर हंगामा किया। पुलिस व आशा ज्योति केंद्र की कार्यकर्ताओं को लेकर मंडप में पहुंची अर्चना ने फेरे रुकवा दिए। विवेक की दूसरी शादी का पता चलते ही सन्नाटा फैल गया।
विज्ञापन


युवती के परिवारीजनों ने आनन-फानन शादी तोड़कर बारात लौटा दी। अर्चना ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, आलमबाग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए उसे टरका दिया। अर्चना ने बताया कि उसने गोसाईंगंज में रहने वाले युवक से सात जुलाई 2017 को प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


चूंकि, लड़के के घरवाले शादी से खुश नहीं थे इसलिए वह उसे पीजीआई के बाबूखेड़ा में अपने मामा के प्लॉट पर ले गया। आरोप है कि युवक ने आर्थिक हालातों का हवाला देते हुए गर्भपात करा दिया और दूरी बनानी शुरू कर दी। इस पर वह मायके चली गई। बीती 11 मई को अर्चना की मां बिंदादेवी ने युवक और उसके परिवारीजनों के खिलाफ बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में गोसाईंगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष ने लौटा दी बारात

man caught while doing second marriage in lucknow
बृहस्पतिवार को अर्चना को पता चला कि युवक आलमबाग के गढ़ी कनौरा की युवती से दूसरी शादी कर रहा है। रात करीब डेढ़ बजे वह रायबरेली से लखनऊ के लिए निकली। करीब तीन बजे वह आशा ज्योति केंद्र की कार्यकर्ताओं और आलमबाग पुलिस को लेकर गढ़ी कनौरा पहुंची।

उस वक्त फेरे की तैयारियां चल रही थीं, जहां उसने युवक को अपना पति बताते हुए शादी रुकवाने की बात कही तो हड़कंप मच गया। युवक व युवती के परिवारीजनों की अर्चना व उसके साथ आई आशा ज्योति केंद्र की कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की व हाथापाई होने लगी। दो घंटे बवाल के बाद लड़की पक्ष ने बारात लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed