{"_id":"60ac08ca8ebc3eff5c30bb92","slug":"man-caught-dead-blaim-on-wife-gw-reporters-news-lko579448669","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में कलियाखेड़ा और समदा के बीच सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला। भाई ने अपनी भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। काकोरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
काकोरी के कलियाखेड़ा गांव निवासी प्यारेलाल (45) पुत्र स्व. लल्ला 19 मई को घर में पत्नी से विवाद होने के बाद गुस्से में कहीं चला गया था। सोमवार को कालियाखेड़ा और समदा गांव के बीच झाड़ियों में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि शव प्यारेलाल का है। पुलिस की मानें तो शव चार से पांच दिन पुराना है। मृतक के भाई कल्लू ने प्यारेलाल की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिवारीजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने पर एडीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारी सहित चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। एसीपी काकोरी सैयद अब्बास ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। उधर, प्यारेलाल की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां शशि, अंशिका, मुस्कान व दो पुत्र श्रीकांत और साहिल हैं।