{"_id":"599156414f1c1bf73d8b46cb","slug":"man-black-mailed-intermediate-girl-to-join-sex-racket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘सेक्स रैकेट में शामिल हो जाओ वरना पूरे परिवार को खुदकुशी करने पर मजबूर कर दूंगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सेक्स रैकेट में शामिल हो जाओ वरना पूरे परिवार को खुदकुशी करने पर मजबूर कर दूंगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार से जुड़े लोगों ने इंटरमीडिएट की एक छात्रा को लगातार नौ कॉल करके सेक्स रैकेट में शामिल होने का दबाव बनाया। बोला कि वरना पूरे परिवार को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दूंगा। इसके बाद उसका अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर भेजा।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने कॉल करके पुलिस से शिकायत की चेतावनी दी तो मोबाइल चेक करने की सलाह देकर फोन काट दिया। बेटी के अश्लील फोटो और उन पर देह व्यापार से संबंधित कमेंट देखकर माता-पिता हैरान रह गए। वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत की।
विज्ञापन
इस बीच छात्रा को अनेक नंबरों से कॉल व मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया। पता चला कि उसके अश्लील फोटो वायरल हो चुके हैं। छात्रा के मामा ने एसएसपी से शिकायत की। इस पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पिता ने सोशल साइट देखी तो उड़ गए होश
डेमो पिक
- फोटो : self
इंस्पेक्टर गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरानगर में रहने वाली छात्रा को 28 जुलाई की शाम 5:53 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। उससे अपने सेक्स रैकेट में शामिल होने का दबाव बनाया। बोला कि नहीं तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को बदनाम करके आत्महत्या के लिए मजबूर कर दूंगा।
घबराई छात्रा ने फोन काट दिया। इस पर उसे आठ बार और कॉल करके धमकाया गया। छात्रा ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। पिता ने हड़काने के इरादे से उसी नंबर पर कॉल की।
पुलिस से शिकायत की चेतावनी देने पर कॉल रिसीव करने वाले ने सोशल मीडिया चेक करने की सलाह देकर फोन काट दिया। पिता ने मोबाइल देखा तो होश उड़ गए। बेटी के अश्लील फोटो पर पोर्नोग्राफी व देह व्यापार से संबंधित कमेंट लिखे थे।

फिर शुरू हुआ अश्लील कॉल आने का सिलसिला
cyber crime
पिता ने वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत की। इसके बाद अनेक नंबरों से देह व्यापार से संबंधित अश्लील कॉल व मैसेज आने का सिलसिला शुरू होने से पूरा परिवार परेशान हो गया। पता चला कि छात्रा के देह व्यापार से संबंधित कमेंट के साथ कामोत्तेजक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं।
11 दिन सिलसिला जारी रहने पर छात्रा की मां ने अपने वकील भाई को परेशानी बताई। उन्होंने एसएसपी व साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी से शिकायत की। इस पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया।
छात्रा को कॉल व मैसेज में इस्तेमाल 27 मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल संबंधित नेटवर्क कंपनियों से मंगाया गया है। इसके अलावा साइबर क्राइम सेल ने सोशल साइट पर छात्रा का फोटो अपलोड किए जाने की छानबीन शुरू की है।